February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो घरों से हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो घरों में कमरों से हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। ट्रांजिट कैंप निवासी एक किरायेदार परिवार के कमरे से अज्ञात व्यक्ति हजारों की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गया। परिजनों ने भवन के एक अन्य किरायेदार युवक पर चोरी का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से शिकायत की है। चामुण्डा मंदिर पीली कोठी निवासी सुनील ने बताया कि वह परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहता है। यहां एक अन्य युवक भी किराये पर रहता है जो सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करता है तथा देर रात्रि घर वापस लौटता है। सुनील का कहना है कि गत 21जून की रात्रि युवक घर वापस लौटा और कमरे में चला गया। प्रातः जब परिवार सोकर उठा तो कमरे से मोबाइल नदारद था। सुनील का कहना था कि जब उसने कमरे के अन्य सामान को देखा तो दो बड़े इण्डेन के सिलेंडर तथा 8500 रूपए भी नदारद थे। जब वह पड़ोसी किरायेदार युवक के कमरे में जानकारी लेने गया तो वहां युवक नहीं था और उसके कमरे में ताला लगा हुआ था। जब दोपहर उससे पूछताछ की तो वह टाल मटोल कर बहस करने लगा। सुनील का कहना है कि उसका किरायेदार युवक पर चोरी करने का संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं राजा कालोनी निवासी जितेंद्र का कहना है कि आज सुबह जब वह सोकर उठा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। उसका कहना है कि अज्ञात चोर कमरे से बैग चोरी कर ले गये जिसमें 8हजार रूपए रखे थे। खोजबीन करते जब वह पड़ोस में रहने वाले युवक के पास गया तो वह बहस करने लगा। जितेंद्र का कहना है कि उसे उक्त युवक पर चोरी करने का संदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *