February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निजामुददीन हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर(उद संवाददाता)। बीती 31 मई की रात्रि में ग्राम पत्थरकुई में बीच बचाव के दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा लाठी-डंडों के प्रहार से गंभीर रूप से घायल निजामुददीन नामक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस निजामुददीन हत्याकांड में नामजद सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 7 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष जसबिन्दर सिंह ने सिपाही राजेन्द्र बगडवाल, कैलाश चंद एवं तारादत्त की टीम के साथ ग्राम झगडपुरी के पास पुलिया के किनारे बैठे ग्राम पत्थरकुई निवासी भूरा पुत्र रहीस अहमद एवं कलुआ पुत्र मुबारक को गिरफ्तार कर लिया जब दोनों कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष जसबिन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये भूरा एवं कलुआ बीती 31 मई की रात्रि ग्राम पत्थरकुई में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने गये निजामुददीन नामक व्यक्ति की लाठी-डंडों के प्रहार से घायल होने के बाद हुई मौत के मामले में नामजद आरोपी थे। उन्होंने बताया कि निजामुददीन हत्याकांड में पुलिस ने आठ लोगों के िखलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें नाजिम, मोहसिन, फरमान, इरफान, युनूस एवं युसूफ को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *