Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री में श्रमिक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में आज प्रातः मामूली विवाद के पश्चात कुछ श्रमिकों ने साथी श्रमिक को फैक्ट्री परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा जिससे श्रमिक को चोटे आ गयी उसने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। नारायण कालोनी निवासी रामू पुत्र हरिलाल ने बताया कि वह सिडकुल स्थित इमामी कम्पनी में काम करता है। आज प्रातः जब वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। वहां साथी श्रमिक ने उसकी लाईन में कॉटन का बक्सा रख दिया। जब उसे हटाने के लिये कहा तो दो श्रमिक गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और फैक्ट्री में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रामू का कहना है कि इसकी शिकायत ठेकेदार से की गयी तो उसने कार्रवाही करने के बजाये उसे ही कम्पनी से बाहर कर दिया तथा फैक्ट्री में दिखने पर पिटाई करने की धमकी दी। जिसके पश्चात से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *