Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो ट्रकों से भिड़ी अनियंत्रित कार, दो गंभीर

लालकुआं(उद संवाददाता)। लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक स्विफ्रट कार हल्दू चैड़ पाल स्टोन के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दो ट्रकों के बीच में जा घुसी इस दौरान कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटे आ गई जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं से हल्द्वानी को जा रही स्विफ्रट कार संख्या यूके 06 एबी 1483 हल्दुचैड़ पाल स्टोन क्रॉस कर रही थी कि तभी अचानक सामने से एक डंपर पाली स्टोन क्रेशर की तरफ मुड़ा और एक ट्रक लालकुआं की ओर आ रहा था इस दौरान अनियंत्रित होकर कार दोनों ट्रकों से जा भिड़ी इस दौरान कार चला रहे युवक के हाथ में गंभीर चोटे आई तो वही कर में बैठी एक महिला भी घायल हो गई आनन-फानन में मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया जिन्हें हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराने हेतु भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *