August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल में महिला संग पकड़ा गया भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। विगत रात्रि शहर के एक होटल में महिला के साथ संदिग्ध हालातों में पकड़े गये शिमला पिस्तौर निवासी भाजपा नेता राकेश यादव पुत्र रामनाथ यादव को पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा किच्छा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विपिन जल्होत्रा ने बीते दिवस इस मामले में शिव अरोरा को पत्र लिखकर कहा था कि राकेश यादव को होटल में महिला के साथ पकड़े जाने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है अतः उसे पार्टी से निष्कासित किया जाये। जल्होत्रा के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने राकेश यादव को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *