August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री में श्रमिक से मारपीट पर हंगामा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। आज प्रातः सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी मांगने गये श्रमिक से फैक्ट्री के कुछ कर्मियों ने मारपीट कर दीजिससे श्रमिक को चोटें आ गयीं। घटना की सूचना मिलते ही तमाम श्रमिक फैक्ट्री गेट पर आ पहुंचे और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल श्रमिक को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया और मारपीट के एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। साथ ही फैक्ट्री गेट पर खड़े सभी श्रमिकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी श्रमिक प्रेम कुमार पुत्र भूरा ने श्रमिक ठेकेदार के अधीन सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम किया था। फैक्ट्री के अधिकारियों द्वारा उसे मेहताना नहीं दिया जा रहा था। आज प्रेम कुमार मेहनताना लेने जब फैक्ट्री गेट पर पहुंचा तो वहां उस पर फैक्ट्री के कर्मचारियों से विवाद हो गया। मामला बढ़ जाने पर कर्मचारियों ने प्रेम कुमार की पिटाई कर दी जिससे प्रेम कुमार को चोटें आ गयीं। मामले की सूचना मिलते ही तमाम श्रमिक फैक्ट्री गेट पर आ गये औरे नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही चौकी पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के कई जवान भी फैक्ट्री आ पहुंचे और उन्होंने घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा कार्रवाई का भरोसा दिलाकर हंगामा काट रहे श्रमिकों को मौके से लौटा दिया। पुलिस ने जांच के पश्चात मारपीट के एक आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *