Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा। बीती रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों की नकदी और जेवरात उड़ा लिये। एक ही रात में चोरी की दो वारदातों से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले ेकी जांच शुरू कर दी तथा सीसी टीवी फुटेज खंगालनी भी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में राजकुमार तनेजा का आवास है। उसके परिजन कहीं बाहर गये हुए थे और वह गतरात्रि घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार के ताले तोड़ दिये और समीप के कमरे में धावा बोलकर अलमारी में रखे लगभग 15तोले सोने के जेवरात, 4लाख की नकदी और वहीं रखे मंदिर में पैसे भी उड़ा लिये। इसकी भनक जब राजकुमार को लगी तो उसके होश उड़ गये। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसआई धान सिंह पांगती पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जब सीसी टीवी की फुटेज खंगाली तो पता चला कि यह वारदात प्रातः करीब 4बजे की है और फुटेज में साफा बांधे हुए एक चोर की फुटेज आयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी घटना में भी चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात समेत हजारों की नकदी उड़ा ली। शास्त्री मार्केट में अमित मल्होत्र का आवास है। उसके परिजन भी बाहर गये हुए थेे। चोरों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर लिया और अलमारी में रखी 27हजार की नकदी, 2तोले की सोने ेकी चेन, 2 सोने की अंगूठियां, 2 जोड़ी सोने ेके टॉप्स उड़ा लिये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। एक ही रात में चोरी की दो वारदातों से हड़कम्प मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *