February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध

काशीपुर,15मार्च। शादी का झांसा देकर एक युवक ने तलाकशुदा महिला से शारीरिक संबंध बना लिये। जब वह महिला गर्भवती हो गयी तो धोखे से दवा पिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत की तो पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज रिपोर्ट में शुगर फैक्ट्री राजेंद्रनगर आर्यनगर निवासी एक महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। तलाक से पूर्व सुभाषनगर निवासी गौरव सिंह पुत्र सुनील सिंह से उसके दोस्ताना सम्बन्ध थे और तलाक के बाद उसका फिर आना जाना हो गया जिस पर गौरव उसके साथ रहने लगा और उसके खर्चे उठाने लगा। महिला का कहना है कि उसने उसे शादी का झांसा दिया और विरोध के बावजूद उससे शारीरिक संबंध बना लिये। कुछ माह पूर्व वह उसे अपने साथ ले गया और एक कमरा लेकर दे दिया। जब वह उस कमरे पर आता था तो वह शादी का दबाव बनाती थी लेकिन वह टाल मटोल करता रहता था। उसके शारीरिक संबंध के कारण वह गर्भवती हो गयी। जब गौरव ने गर्भपात कराने को कहा तो उसने विरोध किया जिस पर उसने उसे धोखे से दवा खिला दी जिससे उसका गर्भ गिर गया। कुछ समय पूर्व जब उसने पुनः शादी का दबाव डाला तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया आ ैर अपने परिजनों को भी वहां बुला लिया। महिला का कहना है कि उसके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस के आलाधिकारियों से गुहार लगायी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी गौरव सिंह, सुनील सिंह, सौरभ और एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *