February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। हादसे में घायल किसान की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की तहरीर मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को दे दी है। गत 8 मार्च को मालथोन चौक शिवनाथपुर पुरानी बस्ती रामनगर निवासी अनिल कुमार 54 वर्ष पुत्र स्व- दलीप राम बोलेरो कार में परिवार के ही भगवान राम 50 वर्ष, किशोरीलाल 52 वर्ष, किशनलाल 50 वर्ष, श्री राम 40 वर्ष, गोविंद प्रसाद 45 वर्ष तथा चालक सुनील कुमार 26 वर्ष के साथ विवाह समारोह में शामिल होने इज्जतनगर बरेली गये थे। वापसी में कुण्डेश्वरी चौकी क्षेत्र के समीप वाहन की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गयी जिसमें सभी घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां अनिल की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है लेकिन आरोपी चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *