February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भगवानपुर में ट्रंचिंग ग्राउण्ड बनाने का विरोध,नगर निगम का पुतला फूंका

रूद्रपुर। भगवानपुर में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर ग्रामीण मुखर हो गये हैं। ग्रामीणों ने आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन का पुतला दहन किया। उन्होंने ट्रचिंग ग्राउण्ड का विरोध करते हुए इसे अन्यत्र स्थापित करने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि गांव में किसी भी दशा में ट्रचिंग ग्राउण्ड नहीं बनने दिया जायेगा। नगर निगम प्रशासन ने भगवानपुर में ट्रचिंग ग्राउण्ड बनाने का निर्णय नहीं बदला तो इसके खिलाफ ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जायेगा। श्री चीमा ने कहा कि भगवानपुर में ट्रचिंग ग्राउण्ड बनने से जहां ग्रामीणो ंके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा वहीं इसके पास स्थित स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पुतला फूंकने वालों में शेख अनवर हुसैन, अजय कुमार, सुनील गुप्ता, विजय वर्मा, घनश्याम मिश्रा, सर्वेश कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश दुबे, भारत घीमान भवानीदत्त जोशी, दिनेश गुप्ता, नवनीत मिश्रा, कृपाल सिंह, नूर मोहम्मद, धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, जयराम चौधरी, दीनदयाल, राजन सिंह, चन्द्रप्रकाश, अरूण सहित तमाम लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *