February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब तस्करों से सांठगांठ पर सिपाही निलंबित

रुद्रपुर। एसएसपी वरिंदर जीत सिंह ने जांच के पश्चात काशीपुर कोतवाली क्षेत्रंतर्गत टांडा उज्जैन चौकी में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार को कच्ची शराब के अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों से सांठगांठ करने पर निलम्बित कर दिया है साथ ही अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गयी। गौरतलब है कि चौकी टांडा उज्जैन में अवैध शराब के कारोबार को लेकर एसएसपी के पास पिछले काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। जांच में पाया गया कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अशोक कुमार अवैध शराब के कारोबारियों के साथ सांठगांठ बनाये हुए है। जिस पर एसएसपी ने जांच पर संतुष्टि होने के पश्चात अशोक कुमार को निलम्बित कर दिया साथ ही अवैध शराब के कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *