February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनदहाड़े घर से हजारों की नकदी व सामान चोरी

रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में परिजनों की गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने कमरे से हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। मोहल्ला आजादनगर निवासी अंकित शर्मा पुत्र महेश चंद ने बताया कि वह परिवार सहित किरायेदार के रूप में रहता है। उसने बताया कि गत प्रातः वह सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम के लिए गया था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे नगर के ही एक चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने चले गये। उनकी गैरमौजूदगी में घर में एक किरायेदार युवक रह गया था। दोपहर जब पत्नी घर वापस लौटी तो कमरे का ताला टूटा पाया गया। अंकित का कहना है कि जब कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था और कमरे से गैस सिलेंडर,चूल्हा, एल्युमिनियम फिटिंग की मशीनें व करीब 10हजार की नकदी गायब थी। पत्नी से सूचना पर वह फैक्ट्री से वापस लौटा और  जानकारी ली। अंकित का कहना है कि भवन के ही अन्य किरायेदार युवक पर उसे चोरी का शक है। जब उससे फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल स्विच आफ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *