February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी हुआ कैंटर बरामद, एक गिरफ्तार

हल्द्वानी।अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैंटर चोरी का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 3 फरवरी 2019 को मो- आजम पुत्र अच्छन निवासी काबुल का गेट इंदिरानगर थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी का आयशर कैंटर संख्या यूपी 21 एन 4254 अज्ञात चोरों द्वारा शनि बाजार रोड से चोरी कर लिया गया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट वनभूलपुरा थाने में पंजीकृत कराई थी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहिद कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी झमैÕयाटोला होली वाली भट्टी के पास थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) को बरेली रोड मोतीनगर से आयशर कैंटर बरामद कर आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी शाहिद कुरैशी ने बताया कि वह ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। शाहिद कुरैशी आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *