February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज बस से भिड़ी कार,युवक की मौत

हल्द्वानी, 7 फरवरी। विवाह समारोह से वापस लौट रहे युवक की कार रोडवेज की खड़ी बस से टकरा गई। कोतवाली के बाहर मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद युवक को तत्काल बेस चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उसकी हालत को गंभीर देखकर उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बिठौरिया निवासी सिद्धार्थ टोलिया पुत्र जसवंत सिंह टोलिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सिद्धार्थ ने बीटैक किया था। वह रात्रि किसी विवाह समारोह में शामिल होकर कार एपी 10 एएल 4899 से लौट रहा था तभी रोडवेज के पास खड़ी बस यूपी 11 टी 7973 से कार टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उसकी मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *