February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दबंगों से सरकारी भूमि खाली कराने को धरना

रूद्रपुर। सितारगंज तहसील के अन्तर्गत सरकारी भूमि दबंगो से खाली कराये जाने की मांग को लेकर दलित पिछड़ा निर्धन उत्थान एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा दिया जा रहा धरना आज भी जारी रहा। समिति द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि सितारगंज तहसील के अन्तर्गत कई एकड़ भूमि पर दबंग लोग कब्जा किये बैठे है। कई बार इस भूमि को खाली कराये जाने के आदेश हो चुके है लेकिन अधिकारियों की मिली भगत के चलते आज तक सरकारी भूमि को खाली नही कराया गया। उन्होंने मांग कि उक्त भूमि को खाली करा कर इसे अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को आवंटित की जाये। धरना देने वालों में अध्यक्ष रमाशंकर, उपाध्यक्ष सुरेश मालाकार, लखवीर सिंह, नन्हे लाल, चिट्टू सरकार, रंजीत मण्डल, खुदी राम मण्डल, नारायण बैरागी, काली पदमण्डल, सविता सरकार, राम अवध, लाल चन्द, राजकुमार, प्रीतम सिंह, रामप्रवेश, मनोहर लाल, गोरंग प्रसाद, कोटिक प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *