February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गढ़ा हुआ खजाना मिलने के चक्कर में गवांये पांच लाख

काशीपुर। जमीन में गढ़ा खजाना मिलने के लालच में एक व्यक्ति ने पांच लाख रूपये गवा दिये। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट में ढकिया नम्बर 2 निवासी तलविन्दर सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व रामा कोलानी जसपुर निवासी राजीव कुमार पुत्र खूब सिंह से उसकी मुलाकात हुई जिस पर उसने बताया कि यह जमीन से गड़ा खजाना निकालने की विधि जानता है। जिस पर उसने इंकार कर दिया। लेकिन वह लगातार उसे उकसाता रहा। जिसके लालच में आकर अपने परिचितों व भाईयों से मिलकर पांच लाख रूपये उसे सौंप दिये। बाद में जब उसने सम्पर्क किया तो वह टाल मटोल करने लगा। गत दिवस उसने मिलने का आश्वासन दिया। जब वह वहां पहुंचा तो वह चोटिल अवस्था में आया। और भागने के प्रयास में फिर चोटिल हो गया। तलविन्दर ने उस पर पांच लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने राजीव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *