February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रकाशोत्सव पर सजा धार्मिक दीवान

रुद्रपुर।श्री गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर आज श्री गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा दशमेशनगर आवास विकास में विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया जिसमें रागी जत्थों, कविशरों एवं कथावाचकों ने गुरू की महिमा का गुणगान कर सभी से गुरू के बताये आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। धार्मिक दीवान में अमृत सर दरबार साहिब से आये रागी कुलदीप सिंह, पंजाब से आये डाढी हरप्रीत सिंह, हजूरी रागी जरोवर सिंह, कथावाचक ज्ञानी करमजीत सिंह, श्यामली से पधारे कथावाचक ज्ञानी परमजीत सिंह ने गुरू की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक दीवान सायं 7बजे से आयोजित होगा। इससे पूर्व गतरात्रि गुरूद्वारा में कवि दरबार आयोजित हुआ। इस दौरान भारी संख्या में संगत थी। गुरूद्वारा में गुरू का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, भूपेन्द्र सिंह लाम्बा, बलविंदर सिंह, सोमपाल सिंह, कुलजीत सिंह, रणजीत सिंह,सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर, अवतार सिंह,इंद्रजीत सिंह, अमरजीत कौर आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *