February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूटी गयी बाइक के साथ चार शातिर दबोचे

रूद्रपुर। गत सायं बाइक सवार युवक से हथियारबंद बदमाशों ने बाइक लूट ली और धमकी देकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल काम्बिंग अभियान चलाया और थोड़ी ही देर बाद चारों बदमाशों को लूटी गयी बाइक के साथ धर  दबोचा। उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किये गये। पुलिस को दी गयी तहरीर में ग्राम मोतियापुर गदरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने बताया कि  वह अपने साथी सकैनिया निवासी पुरूषोत्तम पुत्र कल्लू राजपूत के साथ नई मोटरसाइकिल से रूद्रपुर से घर की ओर आ रहा था कि कुष्ठाश्रम के समीप बाइक संख्या यूके04जे/1123 से आये चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे और चाकू की नोंक पर बाइक छीन ली और धमकी देकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल काम्बिंग अभियान चलाया और किच्छार बाईपास के समीप वार्ड 4 भदईपुरा निवासी अनिल सैनी पुत्र श्याम बाबू ,राजीव पुत्र चन्द्रसेन, कुलदीप पुत्र अतर सिंह और अजय पुत्र नेत्रपाल को धर दबोचा। उनके पास लूटी हुई बाइक समेत दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस व दो चाकू बरामद किये गये। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली टभ्म में एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई मुकेश मिश्रा, सतीश कापड़ी, गंगाराम गोला, कां- ललित कुमार, राजेंद्र जोशी, रमेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *