Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रंगदारी मामले में दो युवक हरियाणा में दबोेचे

रुद्रपुर,22 दिसम्बर। तीन माह पूर्व फुलसंगा रोड पर फैक्ट्री स्वामी सेे तमंचे की नोंक पर रंगदारी मांगने के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर आज उन्हें ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गत 15 सितम्बर की दोपहर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रीत विहार कालोनी निवासी मूल निवासी गोठिया छोटी थाना गोठिया बड़ी चुरू राजस्थान विकास पुत्र धन सिंह की विजय लॉजिस्टिक फैक्ट्री पहुंचकर तमंचे की नोंक पर उनसे 5 लाख की रंगदारी मांगी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगोंके आ जाने से बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। विजय द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रपट दर्ज करायी गयी थी। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी रही और उनकी लोकेशन हरियाणा में मिली जिसके पश्चात पुलिस ने हरियाणा पुलिस से सम्पर्क किया। बताया जाता है कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में दो युवकों संतरोड हिसार हरियाणा निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र व नरेश पुत्र श्यामलाल सैनी को गिरफ्रतार कर लिया और उन्हें यहां ट्रांजिट कैंप थाने लाये। थाना पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशों से सघन पूछताछ कर रही है। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिये जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *