February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेम प्रसंग से भड़के पिता ने बेटी को जहर देकर मार डाला

हल्द्वानी, 18 जून। नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर प्रेमी युवक को जेल भिजवाने के बाद एक बाप ने बेटी की भी जहर देकर हत्या कर दी। हालांकि परिवारी जन इस बात से इंकार कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र में बाप द्वारा बेटी की जहर देकर हत्या करने की भी चर्चा है। पुलिस अधिकारी इस मामले में शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून को वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोप में एक प्रेमी युवक को गिरफ्रतार कर बलात्कार, अपहरण, पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया था। उसके बाद किशोरी के बयान 18 जून (आज) को कलमबंद बयान अदालत में होने थे। बताया जा रहा है कि किशोरी द्वारा अपने बाप व अन्य परिवार जनों की बात न मानने, प्रेमी से प्यार करने की बात कहने पर नाराज बाप ने किशेारी को खाने में जहर दे दिया। किशोरी की उम्र 16 साल है। खाना खाने के बाद रात वह सोने चली गई। रात्रि 3 बजे किशोरी के मरने के बाद उसके परिवार वाले उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी बरेली के नवाबगंज निवासी मोहित से प्यार करती है। इस मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि हत्या की कोई बात अभी सामने नहीं आई है। अगर कोई इसमें रिपोर्ट दर्ज कराता है तो हम एफआई आर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं सीओ दिनेश ढौड़ियाल का कहना है कि अगरहत्या की बात सामने आएगी तो पुलिस द्वारा जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *