February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सत्ता में शामिल लोगों के परिजनों के खिलाफ हैं सबूतः इंदिरा हृदयेश

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष डॉ- इंदिरा हृदयेश ने लोकायुत्तफ़ पर अपनी बात रऽते हुए सरकार पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पास सरकार में शामिल लोगों के परिजनों और उनके निकट के अधिकारियों केखिलाफ सुबूत हैं। वह इन सुबूतों को लोकायुत्तफ़ को ही सौंपेंगी। सदन में लोकायुत्तफ़ के मसले पर हुई चर्चा में नेता प्रतिपक्ष ने यह बात कही। सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जिन लोगों को सरकार ने स्टिंग के मामले में जेल में डाला, उन्होंने ही यह सुबूत उन्हें भिजवाए हैं। ये सरकार में शामिल लोगों के परिजनों और उनके निकट के अधिकारियों के हैं। सुबूतों को सार्वजनिक करने के संबंध में उन्होंने कहा कि वह इन्हें सार्वजनिक नहीं करेंगी। ये सुबूत लोकायुत्तफ़ को ही दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बात अब वही लोग रऽेंगे, इसे सामने लाएंगे जिन्होंने ये सुबूत उन्हें दिए हैं। उन्हीं लोगों के पास ही इसके मूल प्रमाण हैं। जो दस्तावेज उन्हें सौंपे गए हैं, वे केवल कॉपी हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह के मामले लोकायुत्तफ़ के पास न जाएं इसी कारण सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार अपने कार्यकाल के दौरान इसे लागू नहीं करेगी। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार लोकायुत्तफ़ लागू ही नहीं करना चाहती है। वह सदन के भीतर गलत बयानबाजी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *