August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में उमड़े रोगी

रुद्रपुर,5दिसम्बर। रूद्रपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में आज से समिति के उपभोक्ता बिक्री केंद्र में दो दिवसीय युग ऋषि आयुर्वेद का निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्रारम्भ हुआ जिसमें डा- अतुल राजपाल, डा- पवन कक्कड़, डा- आशीष सिन्हा, कृष्णकान्त विश्वकर्मा आदि ने आधुनिक चिकित्सा मशीनों द्वारा शिविर में आये रोगियों की जांच की और उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर में त्वचा, पीलिया, लीवर, बदन दर्द, लकवा,गठिया,गंजापन, खांसी, जुकाम, डिप्रेशन, माइग्रेन, खून की कमी, पेट, स्मरण कमजोरी, अलसर सहित कई रोगों से संबंधित उपचार किये गये। शिविर का कल समापन होगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष ठाकुरजगदीश सिंह, सचिव प्रतिभा गोयल,भगवती बिष्ट, नितिन कुमार,सुधीर बाजपेयी, शिव कुमार यादव,अशोक गाबड़ी, देवेंद्र शर्मा, रेनू शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *