September 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर के स्वर्णिम भविष्य और मालिकाना हक के लिए कांग्रेस जरूरी: नंदलाल

रूद्रपुर। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज पूर्व काबिना मंत्री तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में मेयर प्रत्याशी, वार्ड 28 से पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी रितेश मनोचा, वार्ड 34 से पार्षद प्रत्याशी राजकुमार भुसरी ने रोड शो निकालकर शहर के मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर के स्वर्णिम भविष्य के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरुरी है। भाजपा सरकार एकमात्र जुमलेबाजी की सरकार है। जनता को धोऽा देने के अलावा भाजपा का और कोई काम नहीं है। कहा कि चुनाव आते ही भाजपा के नेता जनता के पास जाकर उन्हें मालिकाना हक दिलाने के नाम पर गुमराह कर रही है। कांग्रेस सरकार ने नजूलवासियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए नीति बनाई थी जो कानून बनाया था वो भाजपा के काबिज होते ही निरस्त कर दिया गया। कहा कि जो भाजपा उजड़ते हुए बाजार को नहीं बचा पाई वह मालिकाना हक क्या दिलायेगी। आज प्रातः भगतसिंह चौक से पार्टी के जयघोषों के बीच श्री बेहड़ की अगुवाई में रोडशो शुरू हुआ। मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशी नंदलाल, राजकुमार भुसरी व रितेश मनोचा बाजार क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों व आवासों में जाकर लोगों से आशीर्वाद लेकर उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे वहीं श्री बेहड़ भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों का अभिवादन कर उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील कर रहे थे। रोड शो भगत सिंह चौक, आर्य समाज गली, आर आर क्वार्टर, हरि मंदिर गली, दुर्गा मंदिर गली, गुरूद्वारा मार्ग , पांच मंदिर मार्ग काशीपुर बाईपास मार्ग सहित तमाम बाजार क्षेत्र से होकर गुजरा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हिमांशु गावा, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, अनिल शर्मा, परिमल राय, ममता रानी, ममता नारंग, सुशील गावा, इंद्रजीत सिंह, पवन वर्मा,विनीत जैन, अक्कू वर्मा, शिशुपाल सिंह, सीपी शर्मा, प्रदीप यादव, अशोक यादव, सौरभ बेहड़, जगदीश सुखीजा, जगदीश तनेजा, चंद्रशेखर गांगुली सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। इससे पूर्वकांग्रेस प्रत्याशियों ने रम्पुरा में जोरदार रोड शो निकाल कर जनसम्पर्क किया। रम्पुरा में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा युवा तेज तर्रार नेता सुशील गाबा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा और शेखर पाखी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रोड शो निकाला और अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए थे लेकिन आज भाजपा विकास कार्यों का झूठा श्रेय ले रही है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से मेयर पद प्रत्याशी नंदलाल मैदान में हैं। जिस प्रकार से पूर्व में मुख्य बाजार में जेसीबी चलाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया उसे नगर की जनता भुला नहीं सकती। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल जनसहयोग से जीत हासिल करते है तो कांग्रेस समाज के किसी भी वर्ग का उत्पीड़न नहीं होने देगी और जनहित के अनुरूप नगर के विकास के कार्य किये जायेंगे। रोड शो के दौरान तमाम युवा कांग्रेसी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *