August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में पांच किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय ख्ांडूरी के निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस उससे पूछ ताछ कर रही है। एएसपी अमित श्रीवास्तव और सीओ राजीव मोहन के नेतृत्व में पुलिस ने काला पानी गेट के समीप चेकिंग अभियान चलायाऔर संदिग्ध अवस्था में जाते हुए ग्राम सुनकहर कुलानी खटीमा निवासी गुरजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह को गिरफ्रतार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5-68किग्रा- चरस बरामद की। आरोपी वाहन चालक है और कलकत्ता मार्ग पर वाहन चलाता है। पुलिस उससे पूछताछ में जुट गयी है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष शान्ति कुमार गंगवार, एसआई भुवन राणा, कां- ललित कुमार, भारत भूषण, दिनेश लाल, कुंदन कठायत, चन्द्रशेखर, चंदन नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *