February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की चपेट में आकर युवक और महिला की मौत

रूद्रपुर/किच्छा,20 अक्टूबर। अलग-अलग हादसो में ट्रक की चपेट में आकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गयी। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा। जानकारी के मुताबिक ग्राम मटिया नानकमत्ता निवासी 42 वर्षीय बालकुमारी अपने पति नवीन के साथ बाईक में बैठकर रूद्रपुर सत्संग के लिये जा रही थी कि आदित्य चौक पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाईक में टक्कर मार दी जिससे बालकुमारी बाईक से छिटक कर सड़क पर गिरी और ट्रक ने उसे वहीं रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला की मौत से वहां अफरा तफरी फैल गयी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलभट्टा निवासी 22 वर्षीय अनूप पुत्र दिनेश गत सायं रूद्रपुर निवासी अपने साथी विनय पुत्र शंकर लाल के साथ बाईक पर बैठक कर कहीं जा रहा था कि सतुईया सेल टैक्स कार्यालय के सामने अनियंत्रित ट्रक ने बाईक में टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आकर अनूप की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विनय घायल हो गया। मृतक की पुलभट्टा में किराने की दुकान थी और वह ग्राम प्रधान का भांजा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक संख्या यूपी 32 एचएन 2309 को मय चालक के हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *