February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी में कार खाई में गिरी,दो की मौत

टिहरी। बीती रात्रि को चंबा ब्लॉक के कठुड़ नैचोली मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात को करीब तीन बजे कठुड़ नैचोली मोटर मार्ग पर एक कार (यूके 07 एपी 4001) अनियंत्रित होकर ऽाई में जा गिरी। हादसे में चालक संजय (25 वर्ष) पुत्र कुंदनलाल निवासी चंबा के ग्राम ऽोपड़ीधार फैगुल और शीशपाल (35 वर्ष) पुत्र राजू निवासी ग्राम टिंगरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील (30 वर्ष) पुत्र सुदामा रामपुर भंडार गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गजा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार तड़के राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों को ऽाई से निकाला गया। बताया कि कार में सवार तीनों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *