August 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में दो की मौत

काशीपुर। गत रात्रि सड़क हादसे में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम हरिया वाला निवासी 20 वर्षीय रोहित अरोरा पुत्र चिमनलाल अरोरा होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके कुछ दिन पूर्व तक रामनगर रोड स्थित एक होटल में नौकरी किया करता था। गत गुरुवार की रात पंजाबी सभा आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात्रि लगभग 2ः30 बजे वह जीजा की बाइक देने समारोह स्थल से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ढेला पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अपाचे की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचानामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के दो भाई और चार बहने हैं। वह भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अज्ञात वाहन की टक्कर बाईक सवार युवक की मौत
रुद्रपुर,19अक्टूबर। गत रात्रि बिलासपुर मार्ग पर ग्राम लालपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि उसके साथी को चोटे आ गयीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर निवासी 30 वर्षीय अनादि पुत्र जीवन काशीपुर मार्ग पर तेल मिल के समीप स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाल जी कम्पनी में काम करता था और अपनी पत्नी माला, 5 वर्षीय पुत्र अभिजीत व 3 वर्षीय पुत्र अभय के साथ लालपुर में स्वयं के भवन रहता था। बताया जाता है कि गत दिवस अनादि अपने दोस्त सुनील के साथ बाईक पर सवार होकर ग्राम महतोष निवासी अपनी बुआ से मिलने गया था। रात्रि में जब वह बाईक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था तो ग्राम लालपुर के समीप पीछे की ओर से तेज गति से आते अज्ञात वाहन चालक ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे अनादि व सुनील सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास खड़े लोग मौके पर आ पहुंचे। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल अनादि व सुनील को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अनादि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से मृतक की बाईक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक अनादि का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व अशोक नगर मानपुर ओझा बिलासपुर निवासी माला से हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों सहित ससुराल के तमाम लोग आ पहुंचे। मृतक अनादि चार भाईयों मेें सबसे बड़ा था और पिता जीवन मजदूरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *