February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड के लोगों में आक्रोश : धामी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में किया आरोपी को बरी,कानून व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने किया था प्रदर्शन
देहरादून। पिथौरागढ़ जिले की मासूम के साथ 2014 में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में वर्तमान की धामी सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने की तैयारी में है। सरकार ने कानूनी सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में 20 नवंबर 2014 को पिथौरागढ़ निवासी एक मासूम हल्द्वानी के शीशमहल स्थित रामलीला ग्राउंड में एक शादी समारोह के दौरान लापता हो गई थी। छह दिन बाद बच्ची का शव गौला नदी से बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। उस समय लोगों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। जगह-जगह मामले में प्रदर्शन हुए थे। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अख्तर अली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मार्च 2016 में स्पेशल कोर्ट ने अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई, जिसे 2019 में हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा। अब सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय में आरोपी को बरी कर दिया गया है। जिसके बाद एक बार फिर उत्तराखंड के लोगों में आक्रोश है। मामला गर्माने के बाद धामी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *