Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा : समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा 50 वा जन्मदिवस

देहरादून। मंगलवार 16 सितम्बर को सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस (जन्म 16 सितंबर 1975) पर उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णयानुसार उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं। सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखण्ड की असली पहचान है और यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *