Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हिंदू संगठनों ने फूंका खानपुर के विधायक उमेश का पुतला

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार नारेबाजी के बीच खानपुर के विधायक उमेश कुमार के पुतले को आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गत दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हरिद्वार में जानकारी मिली कि एक पिकप में गौ मांस ले जाया जा रहा है जब कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा किया तो चालक तेजी से वाहन भगाने लगा कुछ आगे जाकर वाहन एक गौवंश से टकराकर रूक गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब मौके पर वाहन की तलाशी ली तो उसमें गौमांस भरा मिला। मामलें की जानकारी पुलिस को दी गई। तभी विधायक उमेश कुमार कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए वाहन में बैठे हुए लोग बचाने लग गये। साथ ही गौमांस से भरे वाहन को आग लगाकर साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिन्दू विरोधी तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। पुतला फूकने वालों में राजेन्द्र सिंह मेहरा,जिला मंत्री राजेंद्र सिंह मेहरा,जिला सहसंयोजक रमेश सिंह बिष्ट, विहिप के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विभाग मंत्री पीयूष, नगर उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, जिला सह प्रमुख हरीश यादव, प्रिंस कोहली, गौरव मिश्रा, अभिषेक शर्मा, सचिन शर्मा,मनीष कश्यप,चंद्रपाल,सनी मौर्य,पिंकू मौर्या, पुष्पेंद्र मौर्य,शिवम मौर्य,पूजा लटवाल,कल्पना सक्सेना अर्चना सिंह बिदुलता गुप्ता, सचिन मलिक,विशाल कोहली,अलका अरोरा,सुदेव दास गुप्ता ,संजय कोलीआदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *