February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केंद्रीय टीम ने पौंसारी में आपदा के दौरान हुए नुकसान का लिया जायजा

बागेश्वर। जिले में आई प्राकृतिक आपदा के बाद हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा एकत्रित करने हेतु केंद्र सरकार की टीम बागेश्वर जिले में निरीक्षण हेतु पहुंची है। केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय अंतर- मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने सोमवार को जनपद के पौंसारी, बैसानी क्षेत्र तथा जगथाना मोटर मार्ग सहित आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम का उद्देश्य आपदा से हुए जनदृधन, आधारभूत संरचना, कृषि एवं स्थानीय आजीविका को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करना तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजना है। टीम के सदस्य सोमवार को हेलीकॉप्टर से चार बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हेलीपैड पहुँचे,जहां टीम जिलाधिकारी से मिली।जहाँ से वे सीधे पौंसारी के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं तथा राहतदृपुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सीडीओ और जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे त्वरित राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास के लिए अपनी मांग रखी। विशेषज्ञ टीम ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा देखा। टीम के नोडल निदेशक,कृषि मंत्रालय वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल आयोग अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार,वित्त मंत्रालय अवर सचिव शेर बहादुर, तथा डॉ. शांतनु सरकार, उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर,देहरादून के निदेशक शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, विद्युत एवं जल आपूर्ति लाइनों को हुए नुकसान के साथ-साथ कृषि, फसलों, पशुधन और अन्य स्थानीय आजीविका साधनों की क्षति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा के समय मूलभूत सुविधाओं की बहाली और भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, अस्थायी आश्रयों एवं बचाव कार्यों की भी जानकारी ली। इसके बाद अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने जनपद बागेश्वर अन्तर्गत प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार मेंअधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुनर्वास योजनाओं की विस्तृत जानकारी टीम को दी। प्रस्तुतीकरण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हुए नुकसान की जानकारी के साथदृसाथ ड्रोन शॉट्स के माध्यम से अलगदृअलग स्थलों पर हुई क्षति की तस्वीरें और दृश्यावलोकन भी टीम के समक्ष प्रस्तुत किए गए। टीम ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं का विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास एवं विकास कार्यों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *