February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमणकारियों के काटे चालान

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। नगर पंचायत द्वारा दुकानदारों द्वारा रोड पर किए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए 5 दुकान के चालान काटे। नगर पंचायत की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत कीअधिशासी अधिकारी प्रियंका रैकवाल के नेतृत्व में मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण की पहचान कर 5 चालान किए गए तथा 3000 की राशि वसूल की गई। व्यापारियों को नियमों का पालन करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि पुनः अतिक्रमण पाया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में नगर पंचायत टीम के साथ पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर पंचायत का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना और स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *