Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया, जिसमें प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, विधायक शिव अरोड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, बत्रा सुरेश कोहली सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें अपने कर्तव्यों में सफलता की कामना की। नव नियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, शालिनी बोरा, शिखा हलदार, इन्द्रपाल सिंह मान, अमित पाण्डे, हिमांशु शुक्ला, जिला महामंत्री तरूण दत्ता एवं रमेश जोशी, जिला मंत्री गजेन्द्र प्रजापति, विमला बिष्ट, अक्षय अरोरा, प्रमोद मित्तल, गोविन्द मेहता, सुलोचना रावत, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, सह- कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, आई.टी. संयोजक मानस जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत और सोशल मीडिया सह-संयोजक सतेन्द्र दीवाकर शामिल रहे।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन जनहित की सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ कार्यरत है और नए पदाधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे पार्टी के उद्देश्य और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि यह समय संगठन को और मजबूत करने तथा सभी वर्गों से सम्पर्क स्थापित करने का है, ताकि समाज के विकास में भाजपा की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी एक बहुत बड़ा अवसर है, साथ ही यह कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का आ“वान भी करती है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और नए पदाधिकारियों का उत्साह पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुँचाएं और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रियता दिखाएँ। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए कर्तव्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में समर्थ रहेंगे। इस भव्य स्वागत समारोह में उपस्थित
सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर एकजुटता और उत्साह के साथ आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *