बेकाबू स्कार्पिओ ने दरोगा की कार को मारी जोरदार टक्कर,घायल
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। बिना नंबर की स्कार्पिओ कार ने रम्पुरा चौकी में तैनात दरोगा की कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा प्रिंयाशु जोशी घायल हो गये। घायल दरोगा को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा चौकी में तैनात एसआई प्रियांशु जोशी अपनी आई-20कार संख्या यूके 03ए 5252 पर किसी काम से जा रहे थे। गावा चौक के पास बिना नंबर की तेज रफ्तार स्कार्पिओं ने दरोगा की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दरोगा की कार हवा में पलटी खाती हुई डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में दरोगा प्रियांशु जोशी घायल हो गये। उन्हें लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद स्कार्पिओ में सवार चार लोग वाहन को भगाकर ले जा रहे थे, पुलिस ने कार संवार एक व्यक्ति को वाहन सहित हिरासत में ले लिया।
