25 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने चौकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को कार में 25 किलो गांजा ले जाते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस एवं एसओजी टीम रात्रि में चौकिंग कर रही थी इसी दौरान एककार सवार चालक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर जब उसने वापस जाने की कोशिश की तो संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को रोक लिया । कार चालक को पकड़कर जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 25 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा व कार कब्जे में लेकर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
