Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रप्रयाग में भालू ने दो महिलाओं पर किया हमला ,हेली सेवा से अस्पताल पहुंचाया

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने आतंक मचाया हुआ है। शनिवार सुबह एक भालू ने अचानक दो महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं की हालत को गंभीर देख हेली सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया है। शनिवार सुबह भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बुरांसी देवी पत्नी स्व. मदन सिंह और शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह निवासी भुनालगांव गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है भालू नेदोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे भारी मात्रा में रक्तस्राव हुआ। हेली सेवा से पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना PHC बक्सीर को दी। सूचना मिलते ही PHC बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *