Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस नेताओं ने संगठन सृजन अभियान की महत्ता पर की चर्चा

हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव महानगर में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। कैप्टन यादव ने बमौरी ब्लॉक एवं हल्द्वानी ग्रामीण ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात स्वराज आश्रम में युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई की संयुक्त बैठक का मार्गदर्शन किया तथा युवाओं के योगदान को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियान की सफलता हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा का भी स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में सिख समाज से हुई शिष्टाचार भेंट में कैप्टन यादव ने कांग्रेस को मिल रहे समर्थन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कैप्टन यादव ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी देशभर में यात्राएँ कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्षरत हैं, उसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। यह अभियान देश के कई राज्यों में सफल सि( हो चुका है। विधायक सुमित हृदयेश ने विश्वास जताया कि कैप्टन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा और मिशन 2027 में निश्चित ही विजय प्राप्त होगी। बैठकों का आयोजन बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी तथा हेमंत साहू के संचालन में सम्पन्न हुआ। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैप्टन यादव का हल्द्वानी प्रवास लगातार जारी रहेगा। वे कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने की रणनीति पर कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान ललित जोशी, भोला दत्त भट्टð, खजान पांडे, संजय किरौला, सुमित्तर भुल्लर, मुकुल बलुटिया, विनोद दानी, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, विनोद कुमार पिंनु, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, प्रदीप नेगी, विशाल भोजक, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, सावन पथनी, संजय जोशी, राजकुमार, मयंक गुप्ता, संजय जोशी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *