Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बहुउद्देश्यीय विधिक जन-जागरूकता शिविर में दिव्यांगजनों को वितरित हुई सहायक सामग्री

नैनीताल। श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव-2025 के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में फ्लैट्स मैदान में चल रहे बहुउद्देश्यीय विधिक जन-जागरूकता शिविर/ स्टॉल के तहत गुरुवार को दिव्यांगजनों एवं लाभार्थियों को सहायक सामग्री वितरित की गई। माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य माननीय न्यायमूर्तिगणों के करकमलों से 11 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 06 को कान की मशीन, 05 को बैसाखी, 08 को वॉकिंग स्टिक तथा 05 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट निःशुल्क प्रदान की गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि 29 अगस्त को आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने आगे बताया कि 1 व 2 सितम्बर को मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 95 लोगों को बीपी, शुगर, एक्स-रे, ईसीजी, लंग्स जांच एवं रक्त जांच जैसी सुविधाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानिबंधक, अन्य निबंधकगण, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, निदेशक, उत्तराखण्ड विधिक सर्वव्यवस्था अकादमी, सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी, ओएसडी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *