February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दरऊ काण्ड का एक और आरोपी गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त राइफल बरामद

रूद्रपुर/किच्छा। दरऊ में पिछले दिनों दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक राईफल बरामद की है। मामले में 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। बता दें 18 अगस्त 2025 को दरऊ में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दिनदहाड़े दूसरे पक्ष के घर में धावा बोलकर ताबड़तोड फायरिंग की थी, जिसमें आलिम नाम के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कुछ अन्य घायल हुए थे। मामले में शमी पुत्र अकरम अहमद निवासी ग्राम दरऊ ने थाना किच्छा में तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार कोतवाली किच्छा के सुपुर्द की गयी । जबकि दूसरी तहरीर मीना ने दी थी जिसके आधार पर मुजाहिद आदि अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना व-उ-नि- राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की जा रही है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग- अलग 6 टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा मुकदमे में नामित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन तथा मुखविरानों को मामूर कर सर्विलांस की मदद से इनके छिपने के सम्भावित स्थानों जनपद-नैनीताल, उ0सिंúनगर, उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि स्थानों लगातार दविशे दी गयी। बुध्वार को मुखबिर खास की सूचना पर तौसीफ खान पुत्र साजिद खान निवासी ग्राम दरऊ थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर राजपूत ढाबा बरेली रोड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आलिम हत्याकाण्ड मे उसके द्वारा रायफल से फायर किया गया था । उसी की गोली आलिम को लगी। तौसिफ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रायफल अभियुक्त के घर से बरामद कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि हत्यारे की उम्र महज 19 वर्ष है। इससे पहले पुलिस मामले में 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *