Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बदियाकोट भगवती मंदिर में हुआ महाआठयों महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कपकोट। कपकोट ब्लॉक के सुदूर उच्च हिमालयी क्षेत्र बदियाकोट की मनोरम पहाड़ी पर स्थित मां आदि बद्री भगवती माता के पावन धाम में नंदा देवी उपजात यात्रा महाआठयों पर्व का दिव्य और भव्य शुभारंभ हो गया है। महोत्सव में समस्त दानू बंशजों, पिंडर, सरयू घाटी, सहित 16 पट्टठ्ठी गांवों समेत कुमाऊं और गढ़वाल के दूर-दूर के गांव और शहरों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। मंदिर क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया हैस समूचा क्षेत्र सुबह से ही मां के जयकारा से गुंजायमान हो गया है। 16 साल के लंबे इंतजार के बाद इस साल हो रहे महा आठयों महोत्सव का समापन 31अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा। मंदिर कमेटी ने महा पूजा को बेहतरीन बनाने के जबरदस्त इंतजाम किए हैं।मंदिरके मुख्य पुजारी सहित देवदास, देव डांगर, कुल परोहित,के अलावा मन्दिर कमेटी से जुड़े सदस्य महाआठयों पर्व को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वही मंदिर में पूजा अर्चना, हेतु विशेष अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं।मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु माता रानी से मन्नत मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *