February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैरसैण में कांग्रेस विधायकों के हंगामे पर बोले सीएम धामी : पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है,उससे विपक्ष निराश

देहरादून। गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। सत्र के दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों के हंगामें को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सदन में बहस होनी चाहिए थी। जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, वह पूरा देश देख रहा है। हम सदन चलाना चाहते थे। पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है। जिस तरह से जनता ने पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव, विधानसभा, नगर निकाय चुनाव में सभी क्षेत्रों के विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है, उससे विपक्ष का निराश होना स्वाभाविक है। सीएम ने कहा कि जनता देख रही है। पूरे देश में इनकी पार्टी की ये परंपरा बन गई है कि जहां भी हारते हैं वहां ये ईवीएम कभी चुनाव आयोग, प्रशासन, सरकार को दोष देते हैं। नैनीताल में हमारी पार्टी का उम्मीदवार अध्यक्ष और कांग्रेस का उम्मीदवार उपाध्यक्ष चुना गया, अगर ये निष्पक्ष चुनाव नहीं होता तो दोनों पद भाजपा के पास होने चाहिए थे। सदन में चर्चा होनी चाहिए थी, हम चर्चा के लिए तैयार थे। हमें अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *