February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर की चर्चा

अब तक सत्र के लिए 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिले  
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। उत्तराखंड का आगामी मानसून सत्र गैरसैण विधानसभा में ही आयोजित होगा। इसको लेकर सीएम घामी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी दोनों ने साफ किया कि मानसून सत्र गैरसैंण में ही होगा। वहीं सत्र की तैयारियों और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। माना जा रहा है कि सरकार इस सत्र को लेकर विपक्ष को कड़ा जवाब देने की रणनीति पर भी काम कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। अब तक सत्र के लिए 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *