February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग के छह आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख पद पर मतदान के दौरान बेतालघाट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें को मतदान के बीच एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले से मतदान स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने न सिर्फ गोलीबारी की बल्कि प्रतिद्वंदी पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। फायरिंग की इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह निवासी छड़ा खैरना, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज कर तत्काल छापेमारी शुरू की गई। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के दो वाहन भी सीज किए गए। गिरफ्तार आरोपिया में दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की , निवासी लखनपुर, रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि निवासी ढेला पटरानी रामनगर,प्रकाश भट्ट निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता और पंकज पपोला निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता आदि शामिल हैं। गिरफ्रतार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह,नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत,दीपक सिंह, कपिल बुधोड़ी आदि शामिल रहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *