रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर रीना गौतम का कब्जा, पांच वोटों से जीत
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में रीना गौतम ने अपने प्रतिद्वंद्वी ममता जल्होत्रा को हराकर जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में रीना गौतम ने पांच मतों की बढ़त से यह विजय हासिल की।आज हुए मतदान में कुल 40 मत पड़े। इनमें रीना गौतम को 25 मत मिले, जबकि ममता जल्होत्रा को 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रीना गौतम ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख का पद अपने नाम कर लिया।परिणाम घोषित होते ही रीना गौतम के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा खेमे में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटकर जीत का जश्न मनाया।जीत के बाद रीना गौतम ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और सभी वर्गों के हित में काम करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में रुद्रपुर ब्लॉक का सर्वांगीण विकास होगा।

