Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डिवाईडर से भिड़ा कंटेनर,गंभीर हादसा टला

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। आज मध्य रात्रि हल्द्वानी मार्ग पर मेडिकल कालेज के सामने साथ जा रहे ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर स्ट्रैक्चर से भरा कंटेनर मार्ग के मध्य डिवाईडर से जा टकराया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कन्टेनर का डीजल टेंक भी फट गया और डीजल मार्ग पर बिखर गया। समय पर बचाव हो जाने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जाता है कि राजस्थान निवासी मानक कन्टेनर संख्या जीजे 27 टीजी 0374 पर स्ट्रेक्चर लेकर पंतनगर सिडकुल से गुजरात की ओर रवाना हुआ था। जब वह मेडिकल कालेज के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने कन्टेनर को ओवरटेक करने के दौरान साईड से टक्कर मार दी जिससे कन्टेनर चालक मानक वाहन पर से नियंत्रण खोै बैठा और कन्टेनर मार्ग के मध्य डिवाईडर से जा टकराया। इस दुर्घटना में जहां डिवाईडर की ग्रिल और लगे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गये तो वहीं कन्टेनर के नीचे का हिस्सा और डीजल टेंक भी फट गया। जिससे डीजल सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि डीजल में कोई चिंगारी नहीं गिरी वरना एक गंभीर हादसा घटित हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये और सड़क पर बिखरे डीजल को पूरी तरह से साफ करवाया। हालांकि चालक मानस को कोई चोट नहीं आई है। परंतु मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात में बाधा पहुंचती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *