Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बीडीसी सदस्य के अपहरण से मचा बवाल,थाने में देर रात तक हंगामा

कालाढूंगी(उद संवाददाता)। कोटाबाग ब्लॉक के छड़ा से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल भट्ट के कथित अपहरण के मामले ने मंगलवार रात कालाढूंगी में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। देर रात तक थाना परिसर में हंगामा होता रहा। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आमने- सामने आ गए। घटनाक्रम उस समय नाटकीय हो गया, जब अपहृत बताए जा रहे कमल भट्टð की पत्नी अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए रोती-बिलखती थाने पहुंची और पुलिस अधिकारियों से अपने पति को सकुशल ढूंढकर लाने की गुहार लगाने लगी। उनकी व्यथा सुनकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। मामला सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर देर रात तक चलता रहा, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इससे पहले कमल भट्टð के चाचा विपिन भट्टð ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके भतीजे ने हालिया चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था। इसी कारण चकलुवा निवासी परविंदर सिंह और गेबुआ निवासी संजय बिष्ट ने उनके भतीजे का अपहरण कर लिया है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और अपहृत को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *