Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर खेला पुष्पा नेगी पर दांव,देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया

हल्द्वानी । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त प्रेस कानफ्रेंस कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट की। कांग्रेस नेताओं ने पुष्पा नेगी को जिला पंचायत अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करते हुए दावा किया कि पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन है और यह चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल धनबल और बाहुबल के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं को ताक पर रखकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद को हथियाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी। कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि मतदान के दिन भाजपा प्रशासन के सहयोग से गड़बड़ी कराने की कोशिश कर सकती है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि मतदान के दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूरी पार्टी टीम नैनीताल में मौजूद रहेगी, ताकि चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।इस दौरान कई नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन की घोषणाकी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनमत कांग्रेस के साथ है और जनता के फैसले कासम्मान करते हुए निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने प्रशासन से अपील की कि वह निष्पक्ष भूमिका निभाए और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित न होने दे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *