August 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बनभूलपुरा में चलाया बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरु( प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा नितिन लोहनी सीओ, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुँआ एवं सुमित पाण्डे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी एवं राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस की अलगदृअलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र को 03 सैक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/ आईआरबी व समेत अन्य विभाग क्रमशः राजस्व विभाग से तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता अरुण गिरी, जल संस्थान से कनिष्ठ अभियन्ता विजय नैनवाल व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्बे, सुबोध त्रिपाठी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान में लगभग 1100 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/ सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 6 मकान मालिकों के विरु( 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जिसमें 03 चालान संयोजन शुल्क 15000 रुपए जुर्माना तथा 03 कोर्ट के चालान किए गए। साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 27 लोगों के विरु( चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6750 रुपए जुर्माना किया गया। अभियान में कुल 33 चालान संयोजन शुल्क 21750 रुपए जुर्माना वसूला गया। सत्यापन कार्यवाही में ही वाहन चौकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत 01 वाहन को सीज किया गया। सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी। एसएसपी ने बताया कि सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *