Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंद्र (जी- नरेंद्र ) रविवार को दिल्ली से नैनीताल लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में बाल- बाल बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब उनका काफिला मुरादाबाद के रामगंगा पुल से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक सामने चल रही स्कॉर्ट वाहन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे चीफ जस्टिस की गाड़ी पीछे से टकरा गई। बरसात की वजह से सड़क पर पहले से ही फिसलन थी। ऐसे में चीफ जस्टिस की टोयोटा कैमरी वाहन नियंत्रण खो बैठी और स्कॉर्ट गाड़ी से जा भिड़ी। इतना ही नहीं, पीछे से आ रहा सुरक्षा कर्मियों का वाहन भी नियंत्रण खो बैठा और जाकर सीधे चीफ जस्टिस की गाड़ी से टकरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *