Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत,एक गंभीर

सिरौली के पास ओवरटेक करते समय खड़े वाहन से भिड़ी बाईक
किच्छा(उद संवाददाता)। रविवार देर रात पुलभट्टðा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरौली के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मोटर साइकिल सवार युवक सड़क पर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे जिससे सामने खड़े भारी वाहन को नहीं देख पाए और तीव्र गति से सड़क किनारे खड़े भारी वाहन पर टकरा गए। मोटर साइकिल चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भंगा निवासी 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र बंटी ,19 वर्षीय प्रज्वल सक्सेना पुत्र राजकुमार सक्सेना एवं 17 वर्षीय जतिन पुत्र मेवाराम रविवार की देर रात्रि गांव से किच्छा की ओर आ रहे थे । पुल को क्रॉस करने की बाद सिरौली कला के नजदीक स्थित एक ढाबे के पास वाहन को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही उन्होंने पास की लिया इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक बड़े वहां से बाईक टकरा गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी मोटरसाइकिल सवार तीनों मोटर साइकिल सहित भारी वाहन में घुस गए। हादसे में मोटरसाइकिल चालक अर्जुन पुत्र बंटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिनमें से घायल प्रज्वल उर्फ कृष्णा सक्सेना पुत्र राजकुमार सक्सेना की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि जतिन पुत्र मेवाराम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर तमाम सामाजिक राजनीतिक लोगों ने भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करवाया तथा घायलों को अस्पताल लाने में सहयोग किया। भाजपा नेता राजीव सक्सेना ने सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना तथा इलाज के लिए व्यवस्था का जायजा । पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर के कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है वहीं भंगा गांव में भी मातम छाया हुआ है। वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *